अर्ध सैनिक बल के साथ पुलिस फ्लैग मार्च निकाला

सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे सुखपुरा कस्बा सहित पचखोरा,बेरुआरबारी बसन्तपुर, हनुमानगंज आदि गांवों में अर्ध सैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला ।
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहारों व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना के दृष्टिगत बुधवार को, प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा, केन्द्रीय औद्योगिक पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रन्तर्गत में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया । क्षेत्रवासियों में भरोसा दिलाया गया, कि आगामी त्योहारों व लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है ।साथ ही साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए। अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी । इस मौके पर स्थानीय पुलिस बल व पर्याप्त केन्द्रीय पुलिस बल मौजूद रहा ।

rkp@newsdesk

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

6 minutes ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

23 minutes ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

32 minutes ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

3 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago