दादा महाराज मोरे माऊली को संत ज्ञानेश्वर की मूर्ति देकर किया गया सम्मानित

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
सद्गुरु दादा महाराज मोरे माऊली को आज 20 मार्च को मुंबई में स्वास्थ्य केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा मारुति कदम ने संत ज्ञानेश्वर की एक सुंदर मूर्ति उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्ञानोबा बंदल भी मौजूद थे । बता दें कि दादा महाराज मोरे माऊली कई वर्षों से अपनी उत्कृष्ट वाणी से कीर्तन के माध्यम से समाज को ज्ञान प्रदान कर रहे हैं। मुंबई, बड़ौदा, रायगढ़ में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से चल रहे चिकित्सा सहायता कक्ष की टीम की सराहना की है। सद्गुरु दादा महाराज मोरे माऊली ने चिकित्सा सहायता कक्ष की टीम से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि यह अच्छी बात है कि, रायगढ़ में प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल बनाया जाना चाहिए। चिकित्सा सहायता कक्ष के अध्यक्ष कृष्णा कदम ने बताया कि दादा महाराज मोरे माऊली को संत ज्ञानेश्वर की एक सुंदर मूर्ति उपहार में देकर उनका अभिनंदन किया गया है, यह उनका सौभाग्य है।

rkp@newsdesk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

3 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

3 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

4 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

4 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

8 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

8 hours ago