आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस का फ्लैग मार्च

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ-साथ सीआई एस एफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। सलेमपुर कोतवाली निरीक्षक उमेश बाजपेई के नेतृत्व में रविवार को पुलिस के जवानों एवं सी आई एस एफ द्वारा ग्राम मधवापुर, मझौली राज नगर ,सलेमपुर नगर आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि क्षेत्र में मतदान को लेकर किसी प्रकार की बहस नहीं करें तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस संदर्भ में निरीक्षक उमेश बाजपेई ने बताया कि आमजन में विश्वास अपराधियों में भय उत्पन्न करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। यह उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर मतदान के समय शांतिभंग अथवा माहौल खराब करने वाले के खिलाफ विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी मझौली राज महेंद्र प्रताप चौधरी, सभी थाने,चौकी के पुलिस अधिकारी,सिपाही उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधूरी नाली बनी आफत, सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर घंटों जाम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों की सुस्ती अब आमजन के…

38 minutes ago

नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने…

44 minutes ago

इनायत नगर चौराहे पर जोरदार टक्कर! दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा…

49 minutes ago

छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का अंतिम अवसर, 13 फरवरी तक करें त्रुटि सुधार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने…

56 minutes ago

अंत्योदय से राष्ट्रोदय तक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कालजयी चिंतन

भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक…

60 minutes ago

अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के…

1 hour ago