पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आंदोलन स्थगित

दैनिक “राष्ट्र की परम्परा” की खबर का असर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा ) “दैनिक राष्ट्र की परम्परा” की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। 5 जुलाई को पोर्टल पर प्रकाशित खबर के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आ गई है। नाका थाना पुलिस ने हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता पप्पू गुप्ता पर हमले के मामले में आरोपियों अल्ताफ और रहीम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक उपेक्षा के बाद अब पुलिस की इस कार्रवाई को पीड़ित पक्ष ने बड़ी राहत माना है।

गौरतलब है कि विशेष समुदाय के दो लोगों—अल्ताफ और रहीम—पर आरोप है कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पप्पू गुप्ता पर तार से हमला किया था। यह घटना हिंदू समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी का कारण बनी थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने महज धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की थी, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया था।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने इस कार्रवाई को लेकर नाका थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद 6 जुलाई को प्रस्तावित लखनऊ पुलिस कमिश्नर कार्यालय के घेराव का आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।

गौरव गोस्वामी ने साथ ही “दैनिक राष्ट्र की परम्परा” समाचार पोर्टल का भी आभार जताया, जिसके माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। उनका कहना था कि यदि मीडिया समय पर आवाज़ न उठाता, तो संभवतः कार्रवाई में और देर हो जाती।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब पत्रकारिता निष्पक्ष और जनहित में होती है, तो प्रशासन को भी सक्रिय होना पड़ता है। “राष्ट्र की परम्परा” अपनी इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जनसमस्याओं और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 minutes ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

11 minutes ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

21 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

27 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago