पुलिस ने 7 नामजद समेत 30 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा, गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बांसडीह कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार को हुए सड़क जाम और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सात नामजद और लगभग 30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई बांसडीह थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह की तहरीर पर देर रात की गई, जिसमें भारतीय दंड संहिता की सात गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चौराहे पर सड़क अवरोध कर पथराव किया गया, जिससे स्थानीय जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर तत्काल पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पुलिस के अनुसार, जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उनमें सार्वजनिक शांति भंग करना, शासकीय कार्य में बाधा डालना, उपद्रव फैलाना, भीड़ के माध्यम से दंगा करना, जान-बूझकर चोट पहुंचाना तथा अन्य गंभीर आपराधिक कृत्य शामिल हैं।नामजद अभियुक्त ,राजू तुरहा,मनोज तुरहा,विक्रम तुरहा ,सत्येंद्र तुरहा,गुड्डू तुरहा,बीरबल खान,बांसडीह कस्बा) संत कुमार (निवासी – काजीपुर, सिकंदरपुरइसके अतिरिक्त करीब 30 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, वीडियो क्लिपिंग और चश्मदीद गवाहों के बयानों के आधार पर अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर रही है।एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह बजेगी घंटी, होगी प्रार्थना – अब स्कूल जैसी होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था

बिहार आंगनवाड़ी केंद्र पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों की…

32 minutes ago

“डिजिटल ऑक्सीजन से सजी भारत की छलांग – विक्रम चिप सेमीकंडक्टर युग की शुरुआत”

गोंदिया-वैश्विक स्तरपर भारत ने 2 सितंबर 2025 को सेमीकंडक्टर इंडिया कॉन्फ्रेंस का ऐतिहासिक उद्घाटन करके…

2 hours ago

आज का विशेष राशिफल

“आर्थिक उन्नति और तरक्की का दिन, पर धैर्य से बढ़ेगी सफलता” आज कई राशियों के…

2 hours ago

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ा तोहफा, बनेगा नया निगम – वेतन व सुविधाएं बढ़ीं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय से…

12 hours ago

आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा निवासी पप्पू साहनी की 14…

12 hours ago