घर मे घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया था अंजाम
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सोनौली कोतवाली क्षेत्र अर्तगत भगवानपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला कारीडीह निवासी सच्चिदानन्द उर्फ कांन्छा यादव के घर मे सूनसान पाकर आठ मई दिन बुधवार की रात मे अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर अलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग तीन लाख की बेशकीमती जेवरात व 52 हजार नगदी लेकर अज्ञात चोर चंम्पत हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा लिखित रुप से भगवानपुर पुलिस चौकी पर किया गया था। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची उक्त पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल कर पीड़ित व्यक्ति को चोरी हुई मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था परन्तु सबसे आश्चर्य की बात तो यह है की चोरी की घटना घटित हुए एक सप्ताह का दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली दिख रहे हैं। चोरी हुई मामले को लेकर पीड़ित परिवार काफी परेशान है। दुसरी तरफ चोरी हुई घटना के बाद से ही स्थानीय नागरिकों मे पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चाएं भी जमकर हो रही है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…