Categories: झारखंड

वीडियो वायरल होने पर पुलिस चालक निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

चतरा/रांची (राष्ट्र की परम्परा)। चतरा जिले में एक पुलिस चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। निलंबित चालक की पहचान तालीम के रूप में हुई है।

यह कथित वीडियो देर रात का बताया जा रहा है, जिसमें तालीम एक महिला के घर पर मौजूद दिखाई देता है। जैसे ही महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने चालक को मौके पर पकड़ लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग चालक से कड़े सवाल पूछ रहे हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के मंसूबों का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा

एसपी ने इसे पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए तुरंत विभागीय कार्रवाई की। आदेश जारी करते हुए चालक तालीम को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का अनुशासनहीन व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – शीतकालीन सत्र में सभापति पैनल की घोषणा, हेमंत सोरेन बने कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य

Karan Pandey

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

8 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

8 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

8 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

8 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

9 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

17 hours ago