पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा आगामी चुनाव के दृष्टिगत की गयी गोष्ठी

जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को मनोज कुमार जिलाधिकारी बदायूं, आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ऑडोटोरियम में 17.02.2024 /18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा 2023 एवं आगामी चुनाव के दृष्टिगत, ब्रीफिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी गणो द्वारा बताया गया कि जनपद बदायूँ के अन्तर्गत 17 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा समय क्रमशः प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक व अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है,जिसमें कुल 34656 परीक्षार्थी शामिल होगें। उक्त परीक्षा को नकलविहीन सकुशल सम्पन्न करानें / शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात व्यवस्था सुदृण बनाये रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधि0/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गई व शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव संबंधी तैयारियों, व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी साथ ही चुनाव मे शान्ति व्यवस्था, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने व चुनाव आयोग के निर्देशों से भी अवगत कराया गया । गोष्ठी के दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी व विभिन्न विभागों के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत से नेपाल जा रहा मोबाइल सामान का बड़ा खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के एसेसरीज बरामद,…

2 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

4 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

8 minutes ago

कक्षा एक-दो में अंकों की जगह मिलेंगे स्टार, व्यवहार से रचनात्मकता तक होगा आकलन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )|नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों…

13 minutes ago

कबाड़ से बनेगा ज्ञान का संसार, प्राथमिक में 20 तो जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र

शिक्षण-अधिगम सामग्री के लिए विद्यालयों को मिलेगी धनराशिबच्चों को देखकर-छूकर और गतिविधियों से सीखने का…

20 minutes ago

गन्ना किसानों के लिए प्राथमिक कैलेंडर जारी, आपत्तियों के निस्तारण को लगेंगे मेले

गरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों को प्राथमिक…

43 minutes ago