ग्रामीण बंद में शामिल होगी खेत मजदूर यूनियन

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव का0 बृजलाल भारती ने लखनऊ कार्यालय में संपन्न हुई राज्य कमेटी बैठक के निर्णय बताते हुए कहा कि 16 फरवरी को मजदूर किसान एकता मजबूत करते हुए खेत मजदूर यूनियन ग्रामीण बंद में शामिल होगी। यह ग्रामीण बंद और औद्योगिक हड़ताल का नारा संयुक्त किसान मोर्चा व सीटू सहित कई मजदूर संगठनों ने संयुक्त रुप से दिया है। खेत मजदूर यूनियन इस आंदोलन के माध्यम से मनरेगा में साल में दो सौ दिन रोजगार व मजदूरी की दर ६०० रुपये घोषित करने, प्रत्येक भूमिहीन खेत मजदूर परिवार को खेती योग्य दो एकड़ व आवास हेतु तीन सौ वर्ग मीटर भूमि आवंटित करने, हर गरीब परिवार को मुफ्त बिजली देने, हर एक गरीब बच्चे को प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक मुफ्त शिक्षा और छात्रवृति देने, दस किलोग्राम प्रति यूनिट राशन, सबको पाँच हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन , पक्के आवास, दलितों के विकास हेतु धन आबंटन बढ़ाने, दलितों व महिलाओं पर बढ़ते अपराध सख्ती से रोकने आदि मागों को उठाया जायेगा और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र भी दिया जायेगा। खेत मजदूर यूनियन की सभी इकाइयां अपने झण्डा बैनर के साथ जुलूस व सभा आदि में शामिल होंगी। खेत मजदूर यूनियन मेहनतकश जनता की आर्थिक व सामाजिक मांगों को प्रमुखता से उठायेगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष का0 सतीश कुमार ने की। बैठक में उपाध्यक्ष जयलाल सरोज , सहसचिव राजीवशांत ,रामनिवास यादव ,परसोततम, रामजीलाल, रामचंद्र पटेल, चौथी पासवान, जयनाथ, शिव कुमार, माताबदल, हंसराज ओमपाल, आदि मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता भर्ती अभियान में तेजी लाने और गरीब जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago