महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।बरगदवां पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो भाईयों के कब्जे से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर उन्हें हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय महरागंज चालान कर दिया।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बार्डर पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रमगढ़वा स्थित पुलिया नंबर दो के समीप दो भाईयों के कब्जे से 180 शीशी नेपाली शराब बरामद करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की पूछ-ताछ में आरोपियों की पहचान अस्तू यादव पुत्र रामकिशुन उम्र 28 वर्ष वासदेव यादव पुत्र रामकिशुन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शीशगढ़ टोला लक्ष्मीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई है।
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…