पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)01 अक्टूबर…

पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने शनिवार की दोपहर 12-50 बजे मुखबिर खास की सूचना पर जोकवा बाजार में बघौच मोड़ पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह को मुखबिर खास ने सूचित किया कि जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अन्तर्गत ग्राम छेरिहा निवासी शैलेश कुमार सिंह पुत्र सन्तू सिंह घर जाने के लिये जोकवा बाजार में बघौच मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहे हैं।विदित हो कि शैलेश कुमार सिंह पर विकास खण्ड फाजिलनगर के पिपरारज्जब स्थित साधन सहकारी समिति में प्रभारी सचिव के पद पर कार्य के दौरान 442898 सरकारी धन के गबन करने के आरोप में मु0 अ0 सं0 375/2019 की धारा 409 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धनन्जय राय,का0 अमरनाथ यादव व ऋषि पटेल के साथ मौके पर पहुँचे।पुलिस को देखते ही शैलेश ने चकमा देकर खिसकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेंज दिया।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

33 seconds ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

6 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

1 hour ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

2 hours ago