सभी हो जानकार के लिए आरटीआई चौपाल लगाने का आग्रह

बहराइच (राष्ट्र की परम्पर रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के प्रतिनिधि मण्डल ने आज राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर जनपद के ग्रामीणांचल में आरटीआई एक्ट प्रविधानों को जन सामान्य से अवगत कराने के लिए आरटीआई चौपाल लगाने का आग्रह किया। साथ ही जनपद के सुदूर ग्रामीणांचल इलाको में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण तथा उनके संरक्षण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाए जाने के लिए भी आवाहन किया।रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की , राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश के बहराइच आगमन पर आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह में संगठन प्रतिनिधि मंडल की ओर से भारत माता का चित्र देकर स्वागत किया गया और प्रतिनिधि मंडल की ओर से सूचना आयुक्त को अवगत कराया गया कि कुछ चिंहित जानकर लोग आरटीआई एक्ट के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।
इसलिए आवश्यक है कि जन सामान्य को राज्य सूचना आयोग की ओर से जनपद के ग्रामीणांचल में चौपाल अयोजित कर आरटीआई एक्ट के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दिया जाए ताकि आम जन भी आरटीआई एक्ट के तहत जानकारी प्राप्त कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की पहल करें।
महामना मालवीय से जुड़े पदाधिकारियों ने जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों यथा नीम पापड़ पीपल बरगद वा आंवला वृक्षों के रोपण वा उनके संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने हेतु कार्ययोजना बनाए जाने की मांग की।
राज्य सूचना आयुक्त से वार्ताकारों में प्रमुख रूप से रूल ऑफ लॉ सोसाइटी कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम श्रीवास्तव महामना मालवीय मिशन उपाध्यक्ष डॉ कपिल शुक्ल समाजसेवी लाल बहादुर तिवारी सचिव धीरेंद्र शर्मा वा अंकित जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

11 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

6 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

7 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

7 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

7 hours ago