बारांबकी (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवा भारती पुत्र स्व0 रघुवीर निवासी मोहल्ला चौधरियान पश्चिम कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को कुशफर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व एक तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद कर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 142/2023 धारा 41/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने मोटर साइकिल यूपी0 43 जेड 7239 होण्डा साइन को दिनांक 20.05.2023 (शनिवार) को आर्यावर्त ग्रामीण बैक कस्बा दरियाबाद से चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है, जिसके सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 141/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है एवं दूसरी मोटर साइकिल यूपी 42 एच 2317 हीरो होण्डा पैशन प्लस को जनपद अयोध्या से चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…