Categories: Uncategorized

फायरिंग मामले में पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार

एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी का अपाची बाइक किया बरामद

मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)
गुठनी मोड़ के अंबेडकर गैस एजेंसी के समीप फायरिंग करने के दौरान पुलिस ने एक अपराधी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके पास एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद किया है।हालांकि फायरिंग की बात को पुलिस अफवाह बता रही है।गिरफ्तार अपराधी की पहचान सीवान के मुफ्फसिल थाना के जमसीकरी गांव के पृथ्वीनाथ सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह के रूप में हुई। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर मैरवा नौतन मुफ्फसिल थाना में दर्जनो आर्म्स और रंगदारी तथा धमकी के मुकदमे दर्ज है।बताया जाता है की गुठनी मोड़ के इंडेन गैस एजेंसी के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे जंहा अचानक किसी ने फायरिग कर दिया।जिसके बाद आस पास के क्षेत्रों में दहशत कायम हो गया,वहां दर्जनो की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार ने दलबल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,फायरिंग की बात अफवाह है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago