पुलिस व एसएसबी संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।

भारत व नेपाल सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी मादक पदार्थ रोकथाम अभियान के तहत पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति के पास से 13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।मिली जानकारी के अनुसार नौतनवा हाईवे पर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्करी रोकथाम के लिए टीम गठित कर जांच कर रहे थे उसी समय छपवा के तरफ से आ रहे एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर जांच करने लगे जांच के दौरान युवक के पास से स्मैक और एक एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया।पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ करने के लिए गठित टीम स्थानीय थाने पर ले आयी ।पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम प्रवीण श्रीवास्तव पुत्र अशोक श्रीवास्तव उम्र 41 वर्ष वार्ड नंबर 21 राजेंद्र नगर नौतनवा निवासी बताया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि एक अभियुक्त स्मैक एवं एक एंड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये अभियुक्त के ऊपर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर महराजगंज न्यायालय भेज दिया ।
गिरफ्तार करने वाले टीम में एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

3 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

3 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

3 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

3 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

3 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

6 hours ago