लोकसभा चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

बदायूॅ(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के पर्यवेक्षण मे सोमवार 26-2-2024 को जनपद के समस्त थानों द्वारा आकस्मिक परिस्थिति में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भय मुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें थानों के समस्त अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज आदि क्रियाकलापों के सम्बन्ध में, मॉक ड्रिल का आभ्यास किया गया तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों को खदेड़ने से लेकर घायलों को अस्पताल ले जानें और बलवाइयों की गिरफ्तारी करके, पुलिस जवानों ने क्षमता का प्रदर्शन किया। मय फोर्स के साथ भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध जानकारी साझा करते हुए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। टियर स्मोक सेल व नेट आदि के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे में अवगत कराया गया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन हालातों में किस प्रकार प्रयोग करने की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाए गए तरीकों से ऐसी परिस्थितियों का अच्छे से सामना किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

9 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

9 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

9 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

9 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

10 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

10 hours ago