पुलिस पर दिव्यांग व्यक्ति को फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप

दिव्यांग व्यक्ति ने फर्जी मुकदमे में फंसाने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र नगर के गांधी चौक निवासी दोनों पैर से दिव्यांग राजेश रौनियार ने अपने साथ हुए मारपीट के मामले में विरोधी पक्ष के दबाब में उसके व परिवार के लोगों पर कोतवाली पुलिस द्वारा बिना तफ्तीश किए फर्जी मुकदमा दर्ज करने व उसके प्रार्थना पत्र पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाया है । दिव्यांग राजेश रौनियार का कहना है की आरोपी व्यक्ति किसी और से बिबाद करने के उपरांत पूरे मुहल्ले के लोगो को गंदी गंदी गाली दे रहा था । जिसपर मेरे द्वारा विरोध जताया गया इसके उपरांत आरोपी द्वारा दुकान पर रखे कुदार के बेट से मुझपर कई वार किया गया । जिससे मुझे गंभीर चोट आई इस संदर्भ में दिव्यांग राजेश रौनियार द्वारा सलेमपुर थाने में इसकी सूचना दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि विरोधी द्वारा फर्जी आरोप लगाकर दिए गए प्रार्थना पत्र पर सलेमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया जिसकी सूचना कोर्ट से आए नोटिस से मिली इस पूरे मामले में सलेमपुर पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है ।अपने और परिवार के खिलाफ हुई कार्यवाही की जांच और न्याय की गुहार लगाने के लिए दिव्यांग व्यक्ति द्वारा सलेमपुर कोतवाली और पुलिस अधीक्षक देवरिया को भी कई बार पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है और कहा गया है की इस मामले की पुनः जांच कराई जाए । लेकिन कोई कार्यवाही न होने की दशा में दिव्यांग राजेश रौनियार ने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर जाने का निर्णय लिया है । इसकी सूचना मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र लिखकर दी है। इन्होने चेतावनी दी है की
अगर उक्त मामले में 27 जुलाई तक सही विवेचना कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया गया तो मैं आमरण अनशन शुरू कर दूँगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

1 hour ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

1 hour ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

3 hours ago