देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लेहड़ा गांव स्थित सिंह भट्टे पर बुधवार को ईंट की निकासी के दौरान भट्टे की दीवार भरभरा ढह गई। जिसमें दबने से एक मजदूर दंपती घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पति राजकुमार की मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी का इलाज जारी हैl
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लेहड़ा स्थित सर्वेश कुमार सिंह के ईंट भट्ठे पर सुबह से ईंट की निकासी हो रही थी। अचानक भट्टे की दीवार गिरने लगी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। ल
जिसकी चपेट में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले 40 वर्षीय राजकुमार एवं 38 वर्षीय पत्नी कथा बाई घायल हो गई।
घायलों को गौरी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सक ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में दोनों श्रमिकों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान राजकुमार की मृत्यु हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई हैl
घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत एवं गौरी बाजार के थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गएl
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…