काव्य गोष्ठी में कवियों ने समा बांधकर बटोरी तालियां

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भागीरथी सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में गोरखपुर की 744वीं काव्य गोष्ठी, का आयोजन शनिवार को संस्था के संयुक्त सचिव कुन्दन वर्मा ‘पूरब’ के आवास पर आयोजित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायणी साहित्य अकादमी नई दिल्ली की अध्यक्षा डॉ. पुष्पा सिंह विसेन व संचालन सत्यनारायण ‘पथिक’ ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बृजेश राय की वाणी वंदना से हुई। इसके बाद वरिष्ठ कवि हरे कृष्ण पाण्डेय ने मुक्तक पेश किया।
अब तो मुंह देख के ताली भी बजाई जाती,
वाह-वाही में भी रंजिश यू निभाई जाती ।
जहां हो फायदा अपना वहां गले मिलना,
नहीं तो पीठ पे छूरी भी चलाई जाती।।
तदुपरांत मंचों के वरिष्ठ कवियत्री डॉक्टर सत्यमवदा शर्मा ने प्रेमगीत पढ़ा।
लिखता है कोई नेह पटल पर चुपके चुपके नाम।
मुझको मीरा प्रेम योगिनी अपने को घनश्याम।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. पुष्पा सिंह विसेन ने, पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए गीत पढ़ा –
हिंद की बेटी हूं हिंदुस्तान बिखरने नहीं दूंगी।
मां भारती की कसम अरि को संवरने नहीं दूंगी।।
जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनके नाम है, सर्व श्री कुन्दन वर्मा पूरब, बृजेश राय और सत्यनारायण पथिक आदि।
श्रोताओं में पूरे परिवारी जन उपस्थित थे। अंत में कुन्दन वर्मा पूरब ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा नेता का विरोध, डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…

13 minutes ago

बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…

16 minutes ago

बलिया में ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू, गांवों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…

19 minutes ago

मऊ में गंगा स्वच्छता अभियान: छात्राओं ने श्रमदान कर हटाया 80 किलो कचरा

मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…

21 minutes ago

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बढ़ा विवाद, प्रधान ने थाने में दी तहरीर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक…

27 minutes ago

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

2 hours ago