कविता दर्शन इस जीवन के
निज कृत कृत्य दिखाता है,
कविता दर्पण साहित्य सृजन
की महिमा मण्डन करवाता है।

मैं कविता रचकर अभिलाषा का,
हृदय श्रोत, कर शान्ति पिपासा का,
धड़कन हर धड़कन में घूम घूम कर,
उद्वैलित कल्पित मानस चूम चूम कर।

मानस के झँझावातो को झकझोर,
झोर कर, पाठक का मन मरोड़कर,
आदित्य मैं अपनी रचना पढ़वाता हूँ,
मन ही मन भाव विभोर हो जाता हूँ।

हुये नहीं हैं श्वेत रविकिरण तेज में,
सिर के ऊपर के ये केश कारे कारे,
संघर्ष किये हैं जीवन में कितने सारे,
तब प्राप्त हुये हैं अनुभव न्यारे न्यारे।

अनुभव जीवन का देता है सीख सुघड़,
शिकायतें कम एवं आभार अधिकतम
करने से ज़िंदगी आसान हो जाती है,
आपसी प्रेम की भावना बढ़ जाती है।

मानस की महिमा पढ़ने में मानस का
मित्र मेरा, मानस से दूर न होने पाये,
आदित्य चुनौती ये गढ़कर मनमानस
मेरा जनमानस पढ़कर आगे बढ़ जाये।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago