यूपी गौरव सम्मान से नवाजे गए कविकार योगेंद्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
निवासी कवि योगेंद्र योगी को हाल ही में यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। कवि योगेंद्र को मिले यूपी यूपी गौरव सम्मान को दृष्टि कोचिंग ने आगामी प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न के तौर पर शामिल किया है।
जिले के खैरीघाट पिपरिया गाँव निवासी युवा कवि योगेंद्र योगी को हाल ही में राजधानी लखनऊ में चल रहे यूपी महोत्सव में यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्हे यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला था। यूपी गौरव सम्मान से नवाजे गए कवि योगेंद्र योगी को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करवाने वाली दृष्टि कोचिंग ने यूपीएससी अपडेट्स के तहत प्रश्नों की नई श्रृंखला तैयार की है, उसमें यूपी गौरव सम्मान 2023 पर आधारित प्रश्न को भी शामिल किया गया है। प्रश्न में पूछा गया है कि ‘राज्य के किस जिले के युवा साहित्यकार योगेंद्र योगी को यूपी गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है” इस प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं जिनमें हाथरस, बहराइच,हरदोई,कानपुर है। संभावित प्रश्नों में कवि योगेंद्र योगी का नाम शामिल होने के बाद जिले के साहित्यकारों में खुशी की लहर है। कवि योगेंद्र का कहना है कि जनपद वासियों के प्यार और आशीर्वाद के चलते सफलता हासिल हुई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago