देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मकर संक्रांति एवं 21 जनवरी को पड़ने वाले माघी अमावस्या की तैयारियों के दृष्टिगत बरहज में सरयू घाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद के समस्त प्रमुख स्नान स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलाव उपलब्ध रहे। नदी में सुरक्षित स्थल को इंगित करने की दृष्टि से बेरिकेडिंग की जाए। घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। गोताखोर एवं नाव की मौके पर तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक रूट पहले से निर्धारित कर लिया जाए। चार पहिया वाहनों की पार्किंग स्थल चिन्हित कर ली जाए। इस अवसर पर एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…