अखिल भारतीय सहकारी महासम्मेलन में पीएम करेंगे संबोधित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। परियोजना अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ डा० नितीश सिंह ने बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ- नई दिल्ली जो कि भारत की सहकारिता क्षेत्र की शीर्ष संस्था है। 17वाँ अखिल भारतीय सहकारी महासम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 01-02 जुलाई 2023 को प्रातः 11:00 बजे होना सुनिश्चित हुआ है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना सम्बोधन करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 5 करोड़ लोगों को जोड़ा जाना है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना, देवरिया के द्वारा इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था देवरिया कसया जिला सहकारी बैंक सभागार देवरिया (कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार सिंह, मो० नं० 8355006600), ब्लाक सभागार गौरी बाजार देवरिया(कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार यादव, मो० नं० 9412555040), इशारा इण्टरमीडिएट कालेज, मलघोट विरैचा, पथरदेवा, देवरिया (कार्यक्रम प्रभारी डा० नितिश सिंह, मो० नं० 9792886633) स्थानों पर की जाएगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में देवरिया के सदर सांसद डा० रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे एवं नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह समेत सैकड़ों सहकारी कर्मी एवं किसान उपस्थित रहेगें।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

18 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago