पीएम स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पीएम स्वनिधि योजना का शुभारम्भ गुरुवार को आवासन एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार दिया गया था। योजनान्तर्गत शहरी पथ विकताओं को अपनी आजीविका/व्यवसाय को बढ़ाने हेतु कार्यशील पूंजी के रूप ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधायें भी मुहैया करायी जा रही है।
जिसके क्रम में पीएम स्वनिधि योजना के शुभारम्भ दिवस (01 जून) के उपलक्ष्य में दिनांक 01 जून 2023 को ‘‘स्वनिधि महोत्सव’’आयोजित किये जाने निर्देश शासन से प्राप्त हुआ थाl जिसके क्रम में जनपद मुख्यालय पर ‘‘स्वनिधि महोत्सव’’ का आयोजन हीरालाल राम निवास इण्टर कॉलेज के कैम्पस में किया गया।
महोत्सव/मेला में मुख्य अतिथि सांसद ई0 प्रवीण निषाद द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप जलाकर प्रारम्भ किया। जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिलाधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं समस्त जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। योजनान्तर्गत अधिकतम डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले कुल 15 स्ट्रीट वेण्डर्स, अच्छी ऋण साख रखने वाले कुल 15 स्ट्रीट वेण्डर्स को सांसद व विधायक द्वारा अंग वस्त्र, मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बैंक शाखाओं ने जो कि उक्त योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेण्डर्स को अधिकतम ऋण वितरित किया गया है उनमें से जनपद के कुल 05 बैंक शाखा तथा नगर निकाय/डूडा स्तर पर योजनान्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किये जाने वाले कुल 16 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सांसद,विधायकगण देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में वेण्डर्स द्वारा लगाये गये स्टाल एवं 08 अन्य विभागों द्वारा लगाये गये अलग-अलग स्टाल पर सांसद, विधायकगण एवं जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी , उपजिलाधिकारी द्वारा भ्रमण करते हुए तरह-तरह के व्यंजन का आनन्द लिया गया तथा उनको धनवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल अजय कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रियंका, जिला प्रोवेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, सहित शहर मिशन प्रबन्धक डूडा, सामुदायिक आयोजक, डूडा एवं समस्त कर्मचारी व अन्यजन उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

15 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

16 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

16 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

16 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

16 hours ago