PM मोदी का नारा: “एकजुट NDA-एकजुट बिहार”, बोले- फिर बनेगी सुशासन की सरकार, हर बूथ को बनाएं सबसे मजबूत

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार – फिर बनेगी सुशासन की सरकार” का नया नारा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र और नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुँचाएं और “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान को सफल बनाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र का महा-उत्सव शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, “हर बूथ मजबूत होगा, तो पार्टी की जीत निश्चित होगी। बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, वैसे ही हर बूथ से जीत की नींव बनती है।”

यह भी पढ़ें – उल्लास व आस्था के साथ मनाएं त्यौहार, कर ले सारी तैयारी संबंधित विभाग: जिला अधिकारी

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में “डबल दिवाली” आने वाली है — 20 अक्टूबर को दीपावली और 14 नवंबर को एनडीए की विजय दिवाली। पीएम ने बताया कि बिहार की एनडीए सरकार की महिला रोजगार योजना से 1 करोड़ 20 लाख बहनों को लाभ मिला है, जिनके खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।

मोदी ने कहा कि आज बिहार में सुशासन का माहौल है, जिससे युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय बिहार नक्सलवाद से प्रभावित था, लेकिन अब शांति और विकास का दौर है।

पीएम मोदी ने बताया कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस-आरजेडी सरकार ने बिहार को केवल 2 लाख करोड़ रुपये दिए थे, जबकि उनकी सरकार ने 2014 से 2024 तक 9 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और चुनाव जीतने की कुंजी बूथ स्तर पर मेहनत में है।

यह भी पढ़ें – आगामी त्योहारों को देखते हुए एसडीएम-सीओ ने आतिशबाजी गोदामों की संयुक्त जांच की

Karan Pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

5 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

6 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

6 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

6 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago