पीएम मोदी की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा, ईरान-इजरायल युद्ध की घोषणा और भारत-कनाडा संबंधों में प्रगति

नई दिल्ल (एजेंसी)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है, जिसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। पीएम मोदी यहां क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे।

इस बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि पीएम मोदी की कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के साथ हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है। भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से रुकी वार्ता को फिर से शुरू किया जाएगा और जल्द ही दोनों देशों में हाई कमिश्नर बहाल किए जाएंगे। यह व्यापार और कूटनीतिक संबंधों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ईरान ने किया इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान

दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “युद्ध शुरू हो गया है।” इसके तुरंत बाद उन्होंने इजरायल को चेताया कि “हमें आतंकवादी यहूदी शासन को कड़ा जवाब देना होगा। हम उन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।”

इस बयान के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग की है। ट्रंप बुधवार को पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ वॉशिंगटन में लंच पर मुलाकात करेंगे, जिसे क्षेत्रीय सुरक्षा संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

इस सबके बीच भारत में राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर 37 दिनों की चुप्पी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने अब जाकर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत की जानकारी साझा की है, लेकिन विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया गया। रमेश ने पूछा, “प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्पष्ट क्यों नहीं कहते कि अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है?”

Editor CP pandey

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

12 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

36 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

45 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

1 hour ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago