नयी दिल्ली एजेंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित होने वाले राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस चिंतन शिविर को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत 27 अक्टूबर को होगी और यह 28 तारीख को समाप्त होगा। इसमें राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सुरक्षा बलों के महानिदेशक भी शामिल होंगे।
पीएमओ ने कहा कि गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर प्रधानमंत्री द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में घोषित पंच प्राण के अनुसार आंतरिक सुरक्षा से संबंधित मामलों पर नीति निर्माण को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य प्रदान करने का एक प्रयास है। पीएमओ के मुताबिक, सहकारी संघवाद की भावना से यह शिविर केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न हितधारकों के बीच योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक तालमेल लाएग ।शिविर में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन, आपराधिक न्याय प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…
माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…
कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…
झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…