नयी दिल्ली एजेंसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित हो रहे कानून मंत्री और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उद्घाटन सत्र सुबह ही निर्धारित है। विज्ञप्ति के मुताबिक, कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा नीति निर्माताओं को भारतीय विधि एवं न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को अपनी सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और आपसी सहयोग में सुधार करने का अवसर प्रदान करेगा। इसमें कहा गया है कि सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा की जाएगी, उनमें वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र, समग्र कानूनी बुनियादी ढांचे का उन्नयन, अप्रचलित कानूनों को हटाना, न्याय तक पहुंच में सुधार करना, लंबित मामलों की संख्या में कमी लाना, मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करना और राज्यों से संबंधित विधेयकों में एकरूपता लाना शामिल है, ताकि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और कानूनी प्रणालियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सके।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…