पीएम मोदी ने कोलकाता को दी मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, कहा – “TMC जाएगी, भाजपा आएगी”

कोलकाता(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपाड़ा–जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह–एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा–हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सवारी भी की और मेट्रो परियोजनाओं में शामिल स्कूली छात्रों और निर्माण श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने कहा,
“आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल में विकास को गति देने का अवसर मिला है। कोलकाता के सार्वजनिक परिवहन में नई प्रगति हुई है, जिसके लिए मैं कोलकाता की जनता को बधाई देता हूं।”

दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच विकास का उत्सव

पीएम मोदी ने इसके बाद कोलकाता में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच विकास की सौगात का जुड़ना “खुशी को दोगुना” करने वाला है।
मोदी ने कहा,
“पश्चिम बंगाल देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। जब तक बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। भाजपा की श्रद्धा है – जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा।”

भाजपा सरकार बनने की अपील

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने असम और त्रिपुरा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा सरकार बनने के बाद गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुँचा है। उन्होंने कहा कि हर घर जल, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सुविधाओं से वहां के लोगों का जीवन बदल रहा है।

मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी जनता तक केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी है।
“ये अब तय है – TMC जाएगी, भाजपा आएगी।” – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Editor CP pandey

Recent Posts

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

14 minutes ago

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

25 minutes ago

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, आभूषण दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश

नकली चेन से असली सोना बदलने की कोशिश, दुकानदार की समझदारी से खुलासा सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

34 minutes ago

वीआईपी रोड पर 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से मचा हड़कंप, शिवम मिश्रा पुलिस हिरासत में

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: वीआईपी रोड दुर्घटना में शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर बदलने का दावा पुलिस…

50 minutes ago

ऊर्जा नीति और आयात शुल्क पर विपक्ष बनाम सरकार की सीधी टक्कर

लोकसभा में राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला: निशिकांत दुबे ने पेश किया प्रस्ताव, सदस्यता…

1 hour ago

डांट से नाराज़ भाई ने पार की हैवानियत की हद

डांट से नाराज़ छोटे भाई की खौफनाक साजिश, बड़े भाई को कमरे में बंद कर…

1 hour ago