बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहस्परिवार को सिकंदरपुर तहसील परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में अधिवक्ता संघ के सदस्यों सहित तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वे पृथ्वी की जैव विविधता को भी सुरक्षित रखते हैं। बदलते पर्यावरणीय हालात और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाना होगा।
अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण में हरियाली बनाए रखने, जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सौंपने के उद्देश्य को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी न्यायिक पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह , नायब तहसीलदार राजेश कुमार , वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी यादव, बार संघ अध्यक्ष मदन मोहन राय, महामंत्री प्रेम नारायण सिंह, अधिवक्ता सुशील सिंह, बीके लाल, जीके लाल और आनंद कुमार ओझा समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…