कुर्ला पश्चिम प्रभाग, 168 मे मुफ्त सब्ज़ी वितरण कार्यक्रम भव्य सफलता पूर्वक संपन्न,
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )कुर्ला पश्चिम प्रभाग 168 राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) और स्वस्तिक एजुकेशन एंड वेल्फेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मुफ्त सब्ज़ी वितरण कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य आयोजक एवं जनसेवक अजयभाई समगिर, मुंबई कार्याध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) ने किया। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से उठाए गए इस कदम की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।
अजयभाई समगिर की मेहनत, जनसेवा के प्रति समर्पण और लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि वार्ड 168 के सैकड़ों परिवारों को इस कार्यक्रम से सीधा लाभ मिला।
उक्त कार्यक्रम में राखीताई जाधव – मुंबई अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट)
पूर्व विधायक मिलिंद अण्णा कांबले – उत्तर मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष,फहाद अहमद – राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस सुहास सूर्यवंशी – मुंबई अध्यक्ष, साहित्य कला चित्रपट विभाग, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सय्यद हुसैन – मुंबई अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सेवा दल इसके अलावा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अजय समगिर ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो सका “कार्यक्रम में यदि कोई त्रुटि या कमी रह गई हो तो मै क्षमाप्रार्थी हू। भविष्य में और भी भव्य, सुव्यवस्थित और जनहितकारी उपक्रमों के लिए सदैव आपका सहयोग अपेक्षित है।”
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…
जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…
पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…