पर्यावरण एवँ जल संरक्षण के लिए पौधे लगाना आवश्यक है- संजीव श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। किसान परिषद के तत्वावधान में विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम मोहनापुर (मकनपुर) में किसान परिषद के तत्वावधान में पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण व जल को संरक्षित करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया , तथा लोगों को पंचवटी प्रजाति एवँ फलदार वृक्षों का निशुल्क वितरण किया गया।शिक्षा शास्त्री स्व कृपा शंकर श्रीवास्तव एवं किसान परिषद संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण एवँ जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि सभी लोग खाली पड़े स्थानों पर तालाब पोखरों झील एवं नदियों के किनारे पंचवटी प्रजाति व हरिशंकरी प्रजाति यथा पीपल पाकड़ बरगद नीम आंवला व सहजन आदि के वृक्ष अवश्य लगायें। किसान परिषद संयोजक प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने कहा कि संगठन के तत्वावधान में लगातार पंचवटी प्रजाति के वृक्ष रोपण व उनके संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को निशुल्क पौध वितरण भी किया जा रहा है। आयोजित चौपाल का संचालन पर्यावरण विद हर्षित श्रीवास्तव ने किया तथा अध्यक्षता संघ विचारक स्वामी दयाल ने किया।आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रधान आनंद पाठक , प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव , राहुल सिंह , आर०पी०श्रीवास्तव एडवोकेट , अजय सिंह , माणिक लाल , मनोज श्रीवास्तव , प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव , पर्यावरण विद प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा , लोक गायक प्रदीप लकलक , घनश्याम लाल , राजू सुबराती , बाबा राम दयाल समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर क्षेत्र के मूर्धन्य शिक्षाविद स्व के पी एस श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण जल संरक्षण महाअभियान में सहभागिता का संकल्प लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago