पौधरोपण पुण्य का कार्य, सभी की भागीदारी होनी चाहिए: पुष्पा चतुर्वेदी

बृक्षारोपण जन अभियान: माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: की भावना के साथ लगे हजारों पौधे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहजनवां तहसील अन्तर्गत ब्लूमिंग बड्स अकेडमी, हरपुर – बुदहट परिसर में माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: की भावना के साथ बृक्षारोपण जन अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इसमें बच्चों के साथ मिलकर प्रबन्धक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने अलग-अलग तरह के पौधे लगाए। इस दौरान बच्चों ने पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्कूल की सचिव प्रबन्धक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर उपकार, दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए। जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि पौधरोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले। जब तक हम इनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक यह हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं हो सकते।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेष त्रिपाठी व अनूप कुमार ने कहा कि पौधों में परमात्मा का वास होता है। उनमें संजीवनी शक्ति है।
इस अभियान में प्रमुख रूप से व्यवस्थापक राजेश कुमार पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, नीलम दुबे, मिथिलेश पांडेय, मीना सिंह, नवनीत मिश्र, सुजीत गौंड, तरुण कुमार, विंध्यवासिनी शुक्ला, मनोज राय, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रीति, तूलिका मिश्रा सहित अकेडमी के हजरों छात्र–छात्राओं व अध्यापकों ने बृक्षारोपण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

7 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

8 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

9 hours ago