पितृपक्ष अमावस्या आज, नैमिष तीर्थ में श्रद्धालु देंगे विदाई

नैमिषारण्य/सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा)

पितृ पक्ष की अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु आज चक्रतीर्थ और राजघाट गोमती के तट पर जुटेंगे । तीर्थ पर श्रद्धालु पूर्वजों को पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । इस दिन ही पितरों की विदाई भी की जाएगी । शनिवार का दिन होने से इसका महत्व बढ़ जाता है ।

अश्विन मास की अमावस्या को सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या कहा जाता है । इस दिन पितृ पक्ष का समापन होता है । पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि अश्विन मास के पंद्रह दिन और भाद्रपद मास की पूर्णिमा को मिलाकर कुल सोलह दिनों का पितृ पक्ष होता है । जिन तिथियों में पूर्वजों की मृत्यु होती है उसी दिन उनका श्रद्धा तर्पण किया जाता है । जिन पूर्वजों की अंतिम तिथि याद नहीं होती है उनका श्राद्ध तर्पण अमावस्या के दिन किया जाता है । यदि कोई व्यक्ति संपूर्ण तिथियों पर श्राद्ध न कर सके तो वह मात्र अमावस्या तिथि पर सभी का श्राद्ध कर सकता है । पितरों को प्रसन्न करने के लिए यह बहुत ही शुभ मुहूर्त है । इस दिन सबसे पहले प्रातः काल नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नानादि करके ईश्वर भजन के बाद अपने पूर्वजों का स्मरण कर प्रणाम करें और उनके गुणों को याद करें। श्राद्ध में 16 तिथियों के अनुसार 16 पूरियां अथवा रोटियां उनके निमित्त निकालकर अपने सभी पितरों के नाम लेकर तर्पण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी विद्वान ब्राह्मण को आमंत्रित कर भोजन कराएं और उन्हीं से पूर्वजों के लिए तर्पण कराएं और श्राद्ध करें ।

ऐसे करें पूर्वजों का श्राद्ध :-

पितरों का तर्पण करने के लिए तिल, कुशा, पुष्प और सुंगधित जल अर्पित करें । पिंडदान चावल या जौ के पिंडदान करके गरीबों को भोजन और वस्त्र आदि दान करें । पूर्वजों के नाम पर कुछ दान जरूर करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

7 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

9 hours ago