नौतनवां तहसील का हैरतअंगेज मामला आया सामने
भूमि पर लगे सेमर के तीन पेड़ों को किसी ने काट गिराया जिसकी लिखित शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम से किया
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरौली उर्फ अरघा के ग्राम प्रधान रमाशंकर ने एसडीएम नौतनवां को एक लिखित शिकायती पत्र दिया है जिसमें ग्राम प्रधान ने लिखा है कि ग्राम पंचायत में मौजूद आराजी नं 148 रकबा 0,283 हेक्टेयर भूमि जो राजस्व विभाग के अभिलेख में गड़ही के रुप में दर्ज है। परन्तु मौके पर समतल भूमि है जिसपर करीब एक दर्जन हरे पेड़ है। उक्त पेड़ों में से सेमर के तीन पेड़ों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काट कर गिराया गया है। उक्त कटे पेड़ों को गांव के निवासी सदावृक्ष द्वारा नाजायज तरीके से अपना बताकर उसे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है यदि ऐसा हुआ तो ग्रामसभा की अपूर्णनीय क्षति होगी जबकि सदावृक्ष का आराजी नं 155 है। गांव में पेड़ के मालिकाना हक को लेकर कभी भी विवाद उत्पन्न हो सकती है। एसी स्थिति में जब-तक जमीन की पैमाइश न हो जाए तब-तक पेड़ों को उठाकर ले जाने से रोका जाना आवश्यक है। ग्राम प्रधान ने आराजी नं 148 की पैमाइश करा कर मामले का निस्तारण करवाने की मांग किया है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…