स्थानीय लोगो ने लगाया गोवंशी पशु के मांस होने का आरोप
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से लार को जाने वाली रोड पर ग्राम विशुनपुरा के पास रोड पर संदिग्ध मांस का टुकड़ा रोड पर गिरा था जिसे देख स्थानीय लोगो ने तरह तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए जिसमें कुछ लोगो द्वारा मांस के टुकड़े को गोवंशी पशु का मांस होने की बात भी कही गई और मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसपर सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज़ जगन्नाथ सिंह आनन फानन में मौके पर पहुंचे, इस घटना की सूचना पर लार थाना अध्यक्ष कपिल देव चौधरी भी मौके पर पहुंचे, सलेमपुर क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला के दिशानिर्देश पर रोड पर गिरे मांस के टुकड़े को इकट्ठा किया गया । इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने बताया कि मांस के टुकड़े को कब्जे में लेकर जॉच हेतु भेजा गया है । जांच रिपोर्ट आने के पश्चात उचित कार्यवाही की जाएगी ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार होने की घटना…
पंचांग 27 फरवरी 2026 के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यह…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…