संत कबीर दास की निर्वाण स्थली मगहर में आमी नदी तीरे मना गंगा उत्सव-2024

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर दास की निर्वाण स्थली मगहर में जिला गंगा समिति, संत कबीर नगर के तत्वाधान में आमी नदी के किनारे गंगा उत्सव-2024 का आयोजन किया गया। गंगा उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- पदयात्रा, जन जागरूकता अभियान, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन मगहर प्रतिनिधि नूरूज्जमा अन्सारी व संचालन उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदोपरान्त ब्लूमिंग बड्स स्कूल इण्डस्ट्रियल एरिया के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि मगहर नरूज्जमा अन्सारी द्वारा लोगों को अपने परिवेश को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया गया एवं कपड़े का झोला वितरित करते हुए इसका उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। गंगा उत्सव को संबोधित करते हुए दिनेश चन्द्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, इण्डस्ट्रियल एरिया ने नदियों को स्वच्छ रखने हेतु नदियों में नहाते/कपड़ा धोते समय डिटर्जेन्ट का प्रयोग न करने, इण्डस्ट्रियों द्वारा नदियों में दूषित/रासायनिक जल न छोड़ने एवं जल संरक्षण हेतु अनुरोध किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उसका रख-रखाव करने हेतु जोर देते हुए जागरूक किया गया। भुवनेश्वर पाण्डेय, पर्यावरणविद् द्वारा अपने सम्बोधन में विश्व में फैले दूषित पर्यावरण एवं नदियों में हो रहे गन्दगी को लेकर अति चिन्तन करते हुए इस वैश्विक संकट से उबरने हेतु सभी लोगों को अपने स्तर से छोटे-छोटे कदम उठाने हेतु अनुरोध किया गया एवं बताया गया कि इस संकट से निकलने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को ठोस पहल करनी होगी। ब्लूमिंग बड्स स्कूल, इण्डस्ट्रियल एरिया के शिक्षकगण एवं छात्रा कु. स्नेहा यादव द्वारा मधुर स्वर में संगीतमय कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही ब्लूमिंग बड्स स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगोली बनाया गया जिसमें रिया मौर्या टीम, प्रथम स्थान, रितु यादव टीम, द्वितीय स्थान एवं खान अक्शा टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल, इण्डस्ट्रियल एरिया, आर0ए0सी0 एकेडमी, खलीलाबाद एवं प्राथमिक विद्यालय ढ़ोढ़या के छात्र एवं छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें संगम राज टीम, प्रथम स्थान, अनुज निषाद, द्वितीय स्थान एवं गुड़िया चैरसिया टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर0ए0सी0 एकेडमी, खलीलाबाद एवं प्राथमिक विद्यालय ढ़ोढ़या के छात्र-छात्राओं द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लिया गया जिसमें काव्या चैधरी, प्रथम स्थान, अंश सिंह, द्वितीय स्थान एवं तेजस्विनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। घाट पर हाट कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा प्रहरियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय उत्पादों का स्टाॅल लगाकर जनपद के उत्पादों के बारे में लागों को अवगत कराया गया। हरिराम मिश्र, गायत्री शक्तिपीठ, खलीलाबाद द्वारा गंगा श्लोक सुनाते हुए व गंगा अवतरण के पौराणिक कथाओं को सुनाया गया तथा नदियों के महत्व के बारे में गहनतापूर्वक बताते हुए उसके स्वच्छता तथा संरक्षण हेतु लोगों से अनुरोध किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा नदियों को स्वच्छ रखने हेतु उपस्थित सभी लोगों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देते हुए पुरस्कार वितरित किया गया। आमी नदी के घाट पर गंगा आरती हरिराम मिश्र, गायत्री शक्तिपीठ, खलीलाबाद द्वारा कराया गया जिसमें नरूज्जमा अन्सारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मगहर, अवधेश सिंह, सभासद, हरिकेश नारायण यादव, प्रभागीय वनाधिकारी, रामसूरत यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी, वैभव सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, मगहर, इन्द्रभान सोनकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, खलीलाबाद, अवधेश गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रणविजय सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, प्रमोद कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति, संतकबीरनगर, भुवनेश्वर पाण्डेय, पर्यावरणविद्, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, इण्डस्ट्रियल एरिया के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण, रमेश सिंह, प्रधानाचार्य, आर0ए0सी0 एकेडमी, खलीलाबाद के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण, दया प्रकाश गौतम, प्रधानाचार्य, प्राथमिक विद्यालय, ढ़ोढ़या के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण, विजय कुमार, प्रबन्धक निदेशक, ग्रेसियस हाइब्रिड स्कूल, खलीलाबाद, प्रमोद यादव, प्रशासनिक अधिकार, वसीउल्लाह, वरिष्ठ सहायक, महेन्द्र, वरिष्ठ सहायक, विनोद यादव, वनदरोगा, प्रदीप साहू, वनदरोगा, शशिभूषण शर्मा, वनदरोगा, अवनीश पटेल, वनरक्षक, श्रीमती शिवांगी चैधरी, वनरक्षक, कु. सुमन, वनरक्षक, सुश्री रोली पाठक, जेआरएफ, गंगा प्रहरी, देवेन्द्र सिंह एवं लगभग 100 छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago