Categories: Newsbeat

सड़क पर खड़ी सरकारी बस को पिकअप ने मारी टक्कर

एक की मौत 3 लोग बुरी तरह से घायल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव यूनियन बैंक के समीप अम्बेडकर नगर डिपो की बस खराब हो गई, ड्राइवर बस खड़ी करके उसको सही करवा रहा था,इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकप ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव यूनियन बैंक के समीप बीती रात अंबेडकर नगर डिपो की एक बस, जो आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। बांसगांव के पास बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और बस को वहीं किनारे खड़ा कर बस में भरी सवारी को दूसरी बस में शिफ्ट कर ड्राइवर ने दो अन्य मिस्त्री को बुलाकर बस ठीक करा रहा था, बस ड्राइवर प्रकाश यादव पुत्र चंद्रदेव निवासी भगवानपुर, ठेकमा थाना बरदह जो बस के पीछे खड़ा होकर टॉर्च दिखा रहा था और बस के नीचे दो मिस्त्री हरेंद्र यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी भवानीपुर थाना अतरौलिया तथा बृजेश कुमार पुत्र विक्रम निवासी खासबेगपुर थाना कप्तानगंज बस को बना रहे थे। इस दौरान आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बस के पीछे टक्कर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही बस ड्राइवर श्रीप्रकाश यादव की मौत हो गई, वहीं बस को बना रहे मिस्त्री हरेंद्र यादव व बृजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर स्थानीय 100 सैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी मिस्त्री हरेंद्र यादव व बृजेश कुमार को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। पिकअप चालक भी इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक सत्यवीर पुत्र राममूर्ति निवासी सीमरी बौरा थाना दातागंज, बदायूं का निवासी बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई तथा घायल व मृतक के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

38 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago