Categories: Newsbeat

सोमवार से शुरू होगा नगर पंचायत चुनाव का नामांकन

प्रशासन की तैयारियां हुई पूरी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में एक नगर पालिका एवं 10 नगर पंचायत चुनाव का नामांकन 17अप्रैल से शुरू हो रहा है l वही रविवार को जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर, मीडिया को नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है,प्रत्येक नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी कल से नामांकन करेंगे, नामांकन के दृष्टिगत नामांकन स्थल पर बैरिकेट , पिकेट सहित सुरक्षा की दृष्टिगत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है ।वहीं अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को यह भी बताया कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा जनसभा, नुक्कड़ नाटक, या किसी भी प्रकार की रैली निकालने के लिए पहले से प्रशासन से अनुमति ली जाएगी । चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही सभी कार्य किए जाएंगे,आचार संहिता के पालन कराने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है, वहीं जिले स्तर पर सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं यह दोनों अधिकारी आचार संहिता के अनुपालन कराने के लिए कटिबद्ध होंगे । अगर कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए कुल तेरह थानाध्यक्षों को ड्यूटी पर लगाया गया है । चारों तहसील के सीओ को अधिकारी नियुक्त किया गया है, जोकि पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की कमान संभालेंगे । चारों सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल सकुशल नामांकन की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे, इसके साथ एक कंपनी पीएसी भी इस दौरान मुहैया कराई गई है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

7 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

25 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

1 hour ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

3 hours ago