नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर जेबकतरे सक्रिय

कार्रवाई न होने से गिराकट्टो के हौसले बुलंद

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)रुपईडीहा नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन (रुपईडीहा) पर जेबकतरे सक्रिय हो गये है। मौका पाते ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रात में रुकने वाले यात्रियों का जेबकाट कर हजारों रुपये नगदी व अन्य सामान बड़े आसानी से निकाल कर रफूचक्कर हो जातें है। जब कि रेलवे विभाग से संबंधित पुलिस कर्मियों की डूयुटी रेलवे स्टेशन पर रहती है। फिर भी जेबकतरे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
इस संबंध में भुक्तभोगी 70 वर्षीय बुजुर्ग हनीफ अंसारी पुत्र मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी काजी मोहल्ला वार्ड नंबर 7 जिला कुशीनगर‌ ने यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मैं काम के लिए एक माह पहले बांके जिले के‌ नेपालगंज आंख अस्पताल के पास स्थित एक फैक्ट्री में टैन्क बनाने के लिए आया था। वहां से 22 सितंबर को जब वह अपने घर जाने के लिए रुपईडीहा कस्बे में स्थित नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन पर लगभग शाम 3 बजे पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन जा चुकी है। ट्रेन के इंतजार में वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही रात में रुक गये। उन्होंने बताया कि रात में दो बजे तक उनको नींद नहीं आई और जब वह सो गए तभी उनकी पैंट की जेब काट कर जेबकतरों ने 2 हजार 500 रुपये नगद व एक मोबाइल सेंट निकाल ले गये। उन्होंने बताया कि मेरे पास घर जाने के लिए एक भी पैसा किराया के लिए नहीं बचा। इस लिए मजबूरी बस किराया के लिए लोगों से मदद मांगते घूम रहा हूं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago