संगठन के सदस्यों ने दी राधा-कृष्ण प्रतिमा व अंगवस्त्र
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट संघ के संरक्षक वीर बहादुर यादव के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मरहवां में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए संगठन और विभाग के लिए उनके योगदान को यादगार बताया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी, मंत्री राजीव पांडेय, उपाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सच्चिदानंद मिश्र, हरिश्चंद्र यादव, वेद प्रकाश उपाध्याय, सुरेश प्रसाद, रविंद्र यादव, वीरेंद्र गुप्ता, प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. सुरेंद्र राय, डॉ. पुष्कर यादव, डॉ. जयराम यादव, सफीक अहमद, संजय कुमार पांडेय, परितोष सिंह, विजय कुमार, गौरव शाही सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…