Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ को आदेशित करने पर फार्मासिस्ट ने लगाई वैक्सीन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अल्हागंज कस्बे के सामुदायिक केंद्र मे तैनात फार्मासिस्ट के द्वारा बैक्सीन न लगाने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए, सीएमओ को आदेश दिया। तत्तकाल एक्सन पर फार्मासिस्ट ने बडे अनोखे अंदाज मे आखिर बैक्सीन लगा ही दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को कस्बे की एक महिला को बंदरो ने काट कर घायल कर दिया था प्रार्थमिक उपचार तथा वैक्सीन के लिए जब परिजन उसे लेकर कस्बे के सामुदायिक केंद्र गये जहा इमरजेंसी वार्ड मे ताला पडा देख परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला की इमरजेंसी का चार्ज फार्मासिस्ट को देकर डाक्टर छुट्टी पर गये है, डाक्टर के जाते ही फार्मासिस्ट भी अपने घर निकल गये। जिसके बाद परिजनो ने काफी देर तक फार्मासिस्ट से फोन से संपर्क करना चाहा पर कोई परिणाम न निकलने पर प्राईवेट क्लीनिक पर प्रार्थमिक उपचार कराया पर वैक्सीन कि चिंता मे परिजन दूसरे दिन भी अस्पताल के चक्कर लगाते रहे, पर फार्मासिस्ट घर से नही लौटे तीसरे दिन अस्पताल मे मिलने पर वैक्सीन तो सोमवार को ही लग पाएगी इससे पहले नही, यह कहकर वापस कर दिया और यहां तक की यह भी कह दिया आज किसी कीमत पर कोई वैक्सीन नही लगवा सकता, यह सुन परिजनो द्वारा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पूरी घटना से अवगत कराया इसके बाद सीएमओ शाहजहांपुर ने एक्शन लेते हुए तत्काल वैक्सीन लगाने के लिए आदेश दिया। इसके बाद फार्मासिस्ट द्वारा घायल को वैक्सीन की प्रथम डोज प्राप्त हुई। आपको बता दे की पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद निवासी फार्मासिस्ट काफी समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्लाहगंज में तैनात है जो प्रतिदिन शाम को घर चला जाता है साथ ही मरीजों के प्रति उसका व्यवहार अच्छा न होने के कारण काफी मरीज परेशान रहते हैं। आसपास की मेडिकल स्टोरो पर अच्छी पकड़ होने के कारण दवाइयां के साथ अन्य सामान की भी बिक्री कर लेता है, अच्छी खासी आमदनी भी हो जाती है। इसलिए जनता के प्रति उसका व्यवहार अच्छा नहीं है। वहीं राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के अध्यक्ष अमित बाजपेई ने शासन प्रशासन को पत्र भेज कर बताया है की फार्मासिस्ट के व्यवहार के कारण 40% मरीज परेशान होकर घर लौट जाता है प्रतिदिन पड़ोसी जनपद में जाने के कारण इमरजेंसी सुविधा भी बाधित होती है शीघ्र फार्मासिस्ट का ट्रांसफर कहीं दूसरी जगह की जाए, अन्यथा की स्थिति में संगठन जनता के लिए धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

3 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

3 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

4 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

4 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago