कृषि विभाग के काल सेण्टर/हेल्प डेस्क में दो शिफ्टो में तैनात रहेंगे कार्मिक

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि जनपद स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क प्रातः 08 बजे से सायं 08 बजे तक (प्रातः 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक प्रथम पाली एवं अपराह्न 02 बजे से सायं 08 बजे तक द्वितीय पाली) क्रियाशील रहेंगे। सभी स्थलों पर स्थापित काल सेण्टर/हेल्प डेस्क में दो शिफ्टो में कार्मिक तैनात किये जायेंगे। जनपद स्तर पर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया जायेगा। जनपद स्तर पर प्रत्येक पाली हेतु दो प्राविधिक सहायक भी तैनात किये जायेंगे, जो हेल्प डेस्क पर शिकायत प्राप्त करेंगे। जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क द्वारा लैपटाप/डेस्कटाप से जनपद के डाटा बेस से कृषकों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, कृषक का पता, पीएम किसान आईडी/आधार नंबर, ईकेवाईसी एवं भूलेख अंकन सम्बन्धित विस्तृत डाटाबेस के साथ किसानों की काल एवं उनके द्वारा बताये गए समस्याओं/प्रश्नों तथा हेल्प डेस्क द्वारा बताये गए निवारण के उपाय का विवरण निर्धारित प्रारूप पर अंकित किया जायेगा। जिसका निराकरण हेतु उप कृषि निदेशक कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर उनके अभिलेखों को अपडेट करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। विकास खण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डार पर हेल्प डेस्क स्थापित किया जायेगा। इस हेल्प डेस्क हेतु प्रत्येक पाली हेतु एक प्राविधिक सहायक वर्ग सी तैनात गया है, जो विकास खण्ड स्तरीय हेल्प डेस्क पर उपस्थित होकर अपनी समस्या बताने वाले कृषकों के विवरण को जनपद के डाटा बेस से कृषकों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, कृषक का पता, पीएम किसान आईडी/आधार नंबर, ईकेवाईसी एवं भूलेख अंकन सम्बन्धित विस्तृत डाटाबेस के साथ किसानों द्वारा बताये गए समस्याओं/प्रश्नों तथा हेल्प डेस्क द्वारा बताये गए निवारण के उपाय का विवरण डेस्कटाप/लैपटाप में एक्सेल सीट में अंकित किया जायेगा। जिसकी सूचना प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी के ईमेल-
ddballiaag@gmail.com पर भेजी जायेगी। तैनात कार्मिकों के द्वारा कृषकों के समस्याओं का त्वरित निदान हेतु उन्हें अवगत कराया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त सी0एम0 हेल्पलाइन, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के माध्यम से भी कृषक पी0एम0 किसान से सम्बन्धित शिकायत कर सकते है। इन शिकायतो का भी उनसे मोबाइल पर वार्ता कर समस्या ज्ञात कर निराकरण कराया जाएगा। तैनात कार्मिकों का विवरण जनपद स्तर पर (प्रातः 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक प्रथम पाली एवं अपराह्न 02 बजे से सायं 08 बजे तक द्वितीय पाली) में लालबहादुर शर्मा (भू0प0प्र0) प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, इरशाद अहमद प्राविधिक सहायक-सी, आशुतोष तिवारी (भू0प0प्र0) प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, अनिल कुमार प्रजापति प्राविधिक सहायक-सी तथा विकास खण्ड स्तर (प्रातः 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक प्रथम पाली एवं अपराह्न 02 बजे से सायं 08 बजे तक द्वितीय पाली), विकास खण्ड हनुमानगंज में संजीव कुमार प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, ब्रिजेश मौर्य प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, दुबहड़ में अशोक कुमार प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, मुकेश प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, गड़वार में यशवन्त राव प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, कमलेश वर्मा प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, बेलहरी दिनेश कुमार भारती प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली बाबूराम प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, सोहॉव k्करमचन्द प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, मनोज प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, रसड़ा में कोमल प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, दिनेश कुमार प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, चिलकहर में दीपक प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, राजेन्द्र प्रसाद प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, नगरा में प्रदीप प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली राकेश कुमार मद्धेशिया प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, सीयर अमरीश कुमार पाण्डेय प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, रवि प्रकाश प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, बॉसडीह में राजेश कुमार बी0टी0एम0 प्रथम पाली, विपिन कुमार प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, बेरूआरबारी में सुदीप सिंह ए0टी0एम0 प्रथम पाली, चेतन कुमार प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, मनियर में पंकज कुमार सिंह प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, राम नरेश प्रसाद प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, नवानगर में लेखेन्द्र प्रजापति प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, संतोष कुमार प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, पन्दह में चन्द्रजीत यादव प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, अश्वनी कुशवाहा प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, बैरिया राम सिंह प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, अखिलेश सिंह बी0टी0एम0 प्रथम पाली, रेवती में श्री अनिष कुमार प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली, धीरेन्द्र कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली, मुरलीछपरा में सतीश चन्द प्राविधिक सहायक-सी प्रथम पाली तथा वसुन्धरा प्राविधिक सहायक-सी द्वितीय पाली में तैनाती की गयी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

4 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

4 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

4 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

5 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

5 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

5 hours ago