Categories: धर्म

शिवलिंग पर शाम को जलाभिषेक करना नही होता है फलदायक – आचार्य अजय शुक्ल

नगर के वार्ड 12 गोविंदा में हुआ शिवपुराण कथा का आयोजन

कोतमा/मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)।अनूप शहर नगर के कोतमा वार्ड नम्बर 12 में शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया है । श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सभी पुराणों में शिवपुराण का अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति इस सांसारिक जीवन के भव सागर से सुगमता से पार हो जाता है।शिवमहापुराण में सात संहिताएं हैं, इसलिए इसका पाठन सात दिनों तक करना चाहिए।श्रावण का महिना भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इसका पाठ श्रावण मास में अधिक फलदायक होता है। यदि आप शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं तो समय का भी ध्यान रखना चाहिए।यदि आप प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक जल चढ़ाते हैं तो विशेष फलदायक होता है।कभी भी शाम को जल नही चढ़ाना चाहिए ,अगर चढ़ाते हैं तो इसका कोई भी फल नही मिलेगा।ऋषि वेदव्यास द्वारा रचित शिवपुराण शिव की भक्ति और महिमा का वर्णन करने वाला महान ग्रन्थ है। इसके सात भाग है, जिसमे महादेव के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है।इस पुराण के आदर्श को अपनाने पर जीवन सफल हो जाता है।यह महादेव के रहस्यों को उजागर करने वाला ग्रन्थ है।भगवान शिव अपने भक्तों के कल्याण के लिए देर नही करते हैं, अगर भक्त सच्चे हृदय से उन्हें स्मरण करे तो। कथा के दौरान पंडित सुजीत मिश्र, पंडित निपुणानंदशास्त्री,परमहंस, विन्द्रावती देवी, मोनू पाल,पंडित गणेश महाराज, गोलू, अनिकेत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago