बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दृष्टिगत स्वीप योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने, सोमवार को अपने आवास के बाहर मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद के लो टर्न आउट वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक करने का कार्य इस वैन के माध्यम से किया जाएगा। आज यह वैन जनपद के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करते हुए देवरिया निकल जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…