कन्या जन्म के प्रति लोगों की सोच सकारात्मक हुई: डॉ रमापति राम त्रिपाठी

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 24,846 बालिकाएं होगी लाभान्वित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद किया, जिसका सांसद सदर डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा, विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं सीडीओ रवींद्र कुमार की उपस्थिति में सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया।
इस अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से स्नातक में प्रवेश तक छह चरणों में पन्द्रह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये, बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार रुपये, कक्षा एक में बालिका के प्रवेश पर दो हजार, कक्षा छह में बालिका के प्रवेश पर दो हजार रुपये, कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश पर तीन हजार रुपये तथा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करके स्नातक डिग्री में प्रवेश करने पर पांच रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। कन्या सुमंगला योजना से बालिकाओं के जन्म के प्रति आम जन में सकारात्मक सोच विकसित हुई है। महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में सफल हैं। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष से इसकी राशि 25 हजार रुपये करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


सलेमपुर सांसद रविंदर कुशवाहा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने तथा लिंगानुपात को सुधारने में कन्या सुमंगला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज महिलाएं यूपीएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 24,846 बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद के 23 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। जिन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया उनमें आंचल मौर्य, गुड़िया चौहान, प्रतिभा साहनी, काजल गुप्ता, सपना कुमारी, करिश्मा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, दिविशा वर्मा, सबा खातून, श्रेया यादव, शिखा मद्धेशिया, सृष्टि कुशवाहा, सृष्टि मद्धेशिया, दीपिका वर्मा, पूनम खरवार, अंशिका पाल, हजिया खातून, रियाज खातून, अन्नू कुशवाहा, आम्या वर्मा, अंकिता सिंह, काव्या व सनम शामिल है।
जनप्रतिनिधियों ने बालिकाओं से राखी भी बंधवाई तथा उन्हें उपहार भी दिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, मीनू जायसवाल सहित विभिन्न अधिकारी, कमर्चारी एवं बालिकाओं के अभिभावक मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

14 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago