महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सिसवा नगर पालिका में आए दिन हो रही विद्युत समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का एक टीम अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग महराजगंज से मिलकर क्षेत्र में हो रही विद्युत समस्याओं को अवगत कराया एवं यथाशीघ्र निराकरण करने की मांग की। बताते चलें कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हमेशा उठाने वाले जनप्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा अपने सहयोगियों के साथ अधिवक्ता उमाशंकर जायसवाल के नेतृत्व में एक लिखित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता वाई . डी. सिंह को सौंपा राजन विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर में विद्युत पोल एवं विद्युत सप्लाई का अभाव होने के कारण उक्त कॉलोनी के लोग विद्युत लाभ से वंचित है जिस कारण वहां के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है साथ ही बच्चे पठन-पाठन करने में भी असमर्थ महसूस कर रहे हैं एवं क्षेत्र में जर्जर तार समय से विद्युत सप्लाई न मिलना, कनेक्शन धारकों को परेशान करना इत्यादि समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र सौंपा जिस पर अधीक्षण अभियंता ने जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि सूरज पांडेय, जितेंद्र सिंह , अधिवक्ता उमाशंकर जायसवाल , विवेक तिवारी, दीपक जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…