डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अक्टूबर माह की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हॉट कुक मील आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को उपलब्ध कराए जाने के संदर्भ में निर्देशित किया कि जो केंद्र विद्यालयों से बाहर स्थापित हैं और सहायिका का पद रिक्त है उन आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालय से संबद्ध कर हॉट कुक मील की व्यवस्था को अविलंब शुरू करें। अवशेष केंद्रों पर धनतेरस तक बर्तनों की खरीद कर बच्चों को हॉट कुक मील देना शुरू करें और इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। जिलाधिकारी ने टीएचआर की विलंबित आपूर्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और डीसी एनआरएलएम को ससमय टीएचआर की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए। साथ ही टीएचआर की खराब फीडिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जबतक सीडीपीओ सबसे खराब फीडिंग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सूची डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराते हैं, तब तक संबंधित सीडीपीओ के नवंबर माह का वेतन जारी न किया जाए।
एनआरसी में सैम–मैम बच्चों की कम भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के दस्तक अभियान में कम गृह भ्रमण पर नाराजगी व्यक्त की गई और सभी सीडीपीओ को संबंधित एमओआईसी के साथ बैठक कर स्थिति में सुधार का निर्देश दिया गया। उन्होंने 2022–23 वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 56 अनारंभ/अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के प्रगति की समीक्षा सीडीओ को करने का निर्देश दिया और कायाकल्प योजना के अंतर्गत चयनित भवनों के कायाकल्प का कार्य एक माह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आकांक्षी ब्लाकों को अपना प्रदर्शन निर्धारित मानक के अनुसार रखने का निर्देश दिया और कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी और इनकी विशेष समीक्षा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी। नौतनवां और मिठौरा सीडीपीओ को विभिन्न मानकों पर प्रदर्शन सुधारने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीपीओ दुर्गेश कुमार सहित सभी सीडीपीओ और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

4 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

4 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

4 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

5 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

5 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

5 hours ago