सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को किया गया जागरूक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर यातायात पुलिस मनोज कुमार राय तथा मुख्य वक्ता के रूप में सब इंस्पेक्टर यातायात पुलिस रामवृक्ष यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव युवको द्वारा वाहन चलाने में की जा रही लापरवाहियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्रा द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर यातायात पुलिस मनोज कुमार राय ने विद्यार्थियों को हेलमेट के सही उपयोग तथा चौराहे एवं तिराहे पर सतर्कतापूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
इसके पश्चात रामवृक्ष यादव सब इंस्पेक्टर यातायात पुलिस ने नींद तथा थकान की स्थिति में वाहन को न चलने का सुझाव दिया। उन्होंने छात्रों एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को नियमों व ट्रैफिक लाइट के नियम को पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने और दूसरों को भी पालन करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम संयोजक, कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान की सहायक आचार्य डॉ. नूपुर सिंह रहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

5 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

7 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

8 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago