सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान लोग राहत पाने के लिए नदी का रुख कर रहे हैं। दोपहर के समय नदी किनारे बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग नदी में घंटों नहाते हैं, तैरते हैं और गर्मी से राहत पाते हैं।
स्थानीय निवासी सोनू, राजू, सत्यप्रकाश, जगदम्बा, निसार, संतोष, विनय, अनूप और तौकीर बताते हैं कि क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने जीवन मुश्किल कर दिया है। ऐसे में नदी ही उन्हें थोड़ी राहत देती है। लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेते हैं।
हालांकि, नदी में नहाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि नदी किनारे उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
इस तपती गर्मी में कुआनो नदी ग्रामीणों के लिए किसी प्राकृतिक स्विमिंग पूल से कम नहीं है। यह न सिर्फ राहत देती है, बल्कि लोगों को एकजुट होकर समय बिताने का मौका भी देती है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…